गजानन मंदिर में मनाई जा रही संत श्री गजानन महाराज की पुण्यतिथि
रायपुर। राजधानी के तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान द्वारा संत श्री गजानन महाराज का दो दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव मनाया जा रहा है। पहले दिन 7 सितंबर को शाम कलश स्थापना और संत श्री की षोडशोपचार पूजा के बाद महाआरतीका आयोजन किया गया। इस अवसर पर तात्यापारा भजन मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भाद्र पद शुद्ध पंचमी पर शनिवार 7 सितंबर और रविवार 8 सितंबर को संत श्री गजानन महाराज पुण्यतिथि महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को षोडशोपचार पूजा, आरती और भजन कीर्तन के बाद रविवार सुबह 6 बजे गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक परायण किया गया। वहीं सुबह 8 बजे संत श्री की षोडशोपचार पूजा और अभिषेक हुआ। सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा कराई गई। दोपहर 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 4 बजे महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। रात 8 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।
भजन प्रस्तुति के दौरान तात्यापारा भजन मंडली की अल्का संत, हर्षा मोहदीवाले,