हिंदी और मराठी में गणपति वंदना के साथ सुंदर भजनों से गूंजा महाराष्ट्र मंडळ, महिला केंद्रों ने दी मनमोहक भजन की प्रस्तुति
रायपुर। मराठी और हिंदी गणपति वंदना के साथ भजनों की प्रस्तुति से महाराष्ट्र मंडळ पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मौका था महाराष्ट्र मंडळ के गणेशोत्सव में आयोजित भजन संध्या का। महाराष्ट्र मंडल की सभी 16 महिला केंद्र की टोली ने 14 सितंबर की शाम चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ पहुंच क्रमशः कई मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने हर शनिवार को केंद्रों में होने वाले हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ भी इस दौरान किया।

महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के दौरान आयोजित 10 दिनी कार्यक्रमों के कड़ी में 14 सितंबर को मंडल के सभी 16 महिला केंद्र की टीम ने मंडळ पहुंच सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी। दोपहर 3.30 बजे शुरू हुए भजन का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान सभी केंद्र की महिलाओं ने क्रमशः अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। लगातार चले भजन प्रस्तुति के चलते पूरा भवन भक्तिमय हो गया।

भजन संध्या की शुभारंभ महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, कामकाजी महिला वसती गृह प्रभारी नमिता शेष, वरिष्ठ सदस्य रश्मि गोवर्धन और सरोना केंद्र की संयोजिक जय़श्री ढ़ेकने ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। भवन संध्या में पहली प्रस्तुति सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने गणपति की दी।

तोपखानेवाले ने आगे बताया कि गणपति वंदना के साथ शुरू हुआ भजनों का सिलसिला तीन घंटे तक चलता रहा। इस दौरान मंडळ के सभी महिला केंद्र की टीम ने क्रमशः अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं देवों में प्रथम पूज्य श्रीगणेश के साथ भोलेनाथ शिवशंकर, देवी और भगवान विट्ठल के भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में एक-एक महिला केंद्र से 10-12 महिलाओं की टोली सहित 150 से अधिक महिलाएं पहुंची थी।
