हवन पूजन के बाद महाराष्ट्र मंडल में विराजित गणपति बप्पा को दी गई विदाई
रायपुर। गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या के जयघोष के साथ विदा किए गए महाराष्ट्र मंडल में विराजित श्रीगणेश जी को। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में हवन पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा को गाड़ी पर रखा गया है। तत्पश्चात गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी गई। गणपति प्रतिमा को महादेव घाट के हवन कुंड में विसर्जित किया गया।

गणेशोत्सव के प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि विसर्जन पूर्व मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते और अभिषेक बक्षी ने होम हवन करवाया। इसके यजमान विनोद शेष थे। कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष, विशाखा तोपखानेवाले, परितोष डोनगांवकर, अनिल श्रीराम काळेले, अभय भागवतकर, आस्था काले, प्रिया बक्षी, नवीन देशमुख, वैभन बर्वे, अनुज काळे, निरंजन-अक्षता पंडित, श्याम-गीता दलाल, रविंद्र-रचना ठेंगड़ी, प्रवीण- गौरी क्षीरसागर, दीपक- दिव्या पात्रीकर, सुबोध-साक्षी टोले, सहितअनेक भक्तगण भी यज्ञ में शामिल हुए। 7 सितंबर को श्रीगणेश की स्थापना के साथ ही महाराष्ट्र मंडल में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम में दर्शकों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला।
