वायरल से बचने सावधानी जरूरी... बाहर के खाने को करें नजरअंदाजः डॉ. शिल्पा भार्गव
- संत ज्ञानेश्वर स्कूल में वायरल बीमारियों खुद को कैसे सुरक्षित रखें पर हुई कार्यशाला
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में वायरल सर्दी, बुखार और खांसी से कैसे खुद को सुरक्षित रहा जाय और क्या सावधानियां बरती जाए, इस पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे रायपुर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा भार्गव और सेंटौर फार्मास्यूटिकल के सेल्स एंड जनरल मैनेजर ऑफ मार्केटिंग सुनील देशमुख शामिल हुए।
डॉ. शिल्पा भार्गव ने बताया कि एक दूसरे के संपर्क में आने से वायरस फैलता है, इसलिए हमेशा अपना अलग रुमाल रखे, छींक या खांसी आए तो अपनी कोहनी का इस्तेमाल करें। थोड़ी- थोड़ी देर में अपने हाथ धोए और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, हरी सब्जियों का सेवन करें, फल और हल्दी वाला दूध पिएं और ठंडी में स्वेटर और मोजे पहने। सर्दी और खांसी से बचने के घरेलू उपचार में बताया कि शहद, तुलसी, अदरक का सेवन करें। वैक्सीन टाइम पर जरुर लगवाए। सबसे अहम बात कि बाहर के खाने का सेवन न करें।
सुनील देशमुख ने बच्चो बहुत ही अच्छी सीख दी कि हमेशा अपनी आंख, कान खुले रखे। क्योंकि हमें अपनी आसपास की चीजों से ही सीखने मिलता है। अगर कोई हमें ज्ञान की बात बता रहे है तो उसे समझने की कोशिश करनी है और उसका अनुभव लेना है। इस दुनिया मे कोई भी काम नामुमकिन नहीं है, अगर हमारी इच्छाशक्ति में ताकत है तो इच्छाशक्ति मजबूत होगी तो हम हर जंग जीत सकते है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत मंडल की परंपरा के अनुरुप सूत माता और शाल, श्रीफल से किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षणगण और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।