महाराष्ट्र नाट्य मंडल की विशेष सामान्य सभा 5 अक्टूबर की शाम
2024-10-04 09:01 AM
240
रायपुर। महाराष्ट्र नाट्य मंडल की विशेष सामान्य सभा शनिवार, पांच अक्टूबर को शाम 7:00 बजे आयोजित की गई है। नाट्य मंडल के पदेन अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने विशेष सामान्य सभा के संदर्भ में कहा कि आगामी हफ्तों और महीनों में महाराष्ट्र मंडल में महाराष्ट्र नाट्य मंडल की नाट्य गतिविधियां बढ़ेंगी, जैसे 19 और 20 अक्टूबर को मराठी सोहला (मेला) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बीच महाराष्ट्र नाट्य मंडल के योगदान (प्रस्तुति) पर चर्चा होगी।
गणेशोत्सव पर मंचित किए गए नाटक 'भानगड़ पहावी लपवून' के दीपावली के बाद नवंबर माह में दोबारा मंचन और वृहन्न महाराष्ट्र मंडल के 10 व 11 जनवरी 2025 को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में मराठी नाट्य मंचन की संभावना पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा नाट्य कार्यशाला व शिविर जैसी अन्य गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों को लेकर भी महाराष्ट्र नाट्य मंडल के पदाधिकारी व सामान्य सदस्य आपस में विमर्श करेंगे।