दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल के पांच महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ

- सभी केंद्र की महिलाओं ने नवरात्र के चलते देवी भजन भी गाए
रायपुर। महराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रति शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला नवरात्र के इस शनिवार को भी पांच केंद्रों में पूरे उल्लास के साथ जारी रहा। नवरात्र के चलते सभी केंद्र की महिलाओं देवी भजन के साथ देवी की स्तुति भी की। 

महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था अभय काले ने बताया कि मंडल के चौबे कालोनी, डंगनिया, बूढ़ापारा, सरोना और टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने किसी एक सदस्य के घर और स्थानीय मंदिर में जाकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान देवी भजन ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।  
 

 
चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या उज्वला पुराणिक के घर में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मनीषा  वरवंडकर, अक्षता पंडित, चारुशिला देव, सुनीता कुलकर्णी, अलका मराठे, अंजली वैद्य, संध्या हिशीकर, सुषमा  आपटे, सीमा गनोदवाले, सुनंदा हिशीकर,  उज्वला पुराणिक, अवंती अग्निहोत्री, रूचिता देशपांडे, माधुरी डबली और अर्चना मुकादम प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। 
 

डंगनिया केंद्र की महिला सदस्यों ने केंद्र की सदस्य श्रद्धा देशमुख के घर पर देवी भजन के साथ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा  का पाठ किया। इस दौरान मंडल के कामकाजी महिला वसती गृह की प्रभारी नमिता शेष, दीपांजली भालेराव, ज्योती डोळस, अनुभा जाऊलकर, अनुजा महाणिक, श्रद्धा मरघडे, भावना राजिमवाले, रंजना राजिमवाले, माधवी गिरहे, रश्मि डांगे, शैला गायधनी, सरोज राजिमवाले, श्रद्धा देशमुख, दिव्या पात्रीकर और विजया भाले प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। 

 
टाटीबंध केंद्र की महिलाओं द्वारा किए गए रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, नमिता शेष अपर्णा देशमुख, रश्मि गोवर्धन और मालती मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित थी। वहीं अंजली खेर, किती भिते, हर्षा पेदे, मनीषा मर्जीवे, लीना साठे, कुंदा अत्रे, प्रिया कोण्हेर, वंदना आठले,. संगिता देशपांडे, शारदा लोणारे, रचना विंचुरकर, विनिता मरकले , रेणू देशमुख, सपना जोशी, मंजू भंडारी और सोनल पेदे ने भी अपनी सहभागिता निभाई। 

 
सरोना केंद्र की महिलाओं ने सालासार ग्रीन सरोनी स्थित हनुमान मंदिर में 11 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जयश्री ढेकणे, डॉ. अलका गोळे, अलका मोडक, नेहा किल्लेदार, आरती ठोंबरे, दीप्ती शिलेदार, डॉ. शुभांगी पाचघरे, गीतांजली त्रिपाठी, संध्या इंगळे, सुरेखा पाठक, पुष्पांजली पाणिग्रही और अनिता अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रही। 
 

बूढ़ापारा केंद्र की महिलाएं नियमित रुप से बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ करती है। यह क्रम नवरात्र के बीच इस शनिवार भी जारी है। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, अंजली नलगुंडवार, मंजू काले, साधना काले, अपर्णा काले, अनघा करकशे, दम्यंती देशपांडे, जय़श्री नांदेडकर, अर्चना पडकर, सुखदा लाखे,  संचाली पाध्ये, हेमा बर्वे, जयश्री केलकर और अर्चना दंडवते शामिल हुई।