बच्चों ने सीखा आकाशदीप बनाना... बड़ों ने बचपन की याद की ताजा
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 15 अक्टूबर, मंगलवार को आकाशदीप बनाने का प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया। इस दौरान वहां उपस्थित बड़ों ने भी अपने बचपन की याद ताजा कर ली।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने कहा कि बच्चों को आकाशदीप बनाते देख हमारे बचपन की याद भी ताजा हो गई। अपनी सांस्कृतिक विरासत को संयोये रखने के लिए महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति ने आकाशदीप बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में बच्चों के साथ बड़ों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दी।
प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक अजय पोतदार ने बताया कि कला एवं संस्कृति समिति के शेखर क्षीरसागर और अक्षता पंडित के साथ पर्यावरण समिति के अभय भागवतकर ने ने उत्साही बच्चों को आकाशदीप बनाना सीखाया। बतादें कि पिछले सप्ताह हुए प्रशिक्षण शिविर में बच्चे छमाही परीक्षा समेत विभिन्न कारणों के करण शामिल नहीं हो पाए थे।