दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहळा 2024: धर्म और आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी में वशिष्ट टीम रही विजेता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) में योग और आध्यत्मिक समिति की ओर से धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें रामायण, श्रीमद्भागवत पुराण, शिव पुराण से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। स्पर्धा में टीमों के नाम ऋषि मुनियों के नाम से रखा गया था। जो क्रमशः विश्वामित्र, भारद्वाज, वरिष्ठ, कश्यप, गौतम और अत्रि था।

मंडल के आध्यात्मिक और योग समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि ऐसे आयोजन से हम और हमारी आगे की जनरेशन अपने धर्म और संस्कार के जुड़ती है। उन्हें हमारे धर्मग्रंथों से जुड़ी रोचक जानकारी मिलती है। आज की सभी टीमों का नाम हमारे ऋषि मुनियों के नाम से रखा गया था। स्पर्धा में प्रथम वरिष्ठ टीम रही। जिसमें अजय पोतदार, साधना बहिरट, श्यामल जोशी और मीरा कुपत्कर शामिल थी। वहीं दूसरे स्थान पर गौतम टीम रही जिसमें साधना मरघड़े, रश्मि डांगे, श्रद्धा देशमुख और दीपांजलि भालेराव शामिल थी। तीसरे स्थान पर भारद्वाज टीम रही जिसमें गायत्री शेष, ज्योति कान्हे, कुमुद कान्हे और सुहासिनी इंगले शामिल थी।

आस्था ने आगे बताया कि तीन अन्य टीमों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें विश्वामित्र टीम में श्रुति करकशे, आभाष करकशे, अभय भागवतकर और अर्चना पराड़कर शामिल रही। कश्यप टीम में पुष्पा चिल्लम्वार, रोहित बुदबुदे, दिलीप लांबे और दीपक पात्रीकर थे। वहीं अत्रि टीम में शिप्रा आष्टीकर, अर्चना जतकर, प्राजक्ता पुसदकर और माधुरी गाडगिल शामिल थे।