शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

UPSC भर्ती परीक्षा का कैलेंडर… इस तारीख को होगी सिविल सेवा, NDA, CDS की परीक्षा

NEW DELHI NEWS.  सिविल सेवा, NDA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदारों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से साल 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इससे उम्मीदवार परीक्षा की सही तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर सकते है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा (IAS/IPS) का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम डेट 3 फरवरी 2026 रखी गई है।

इसके प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं, सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए NDA-I और CDS-I परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को आएगा और दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी। UPSC भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट्स को एनुअल कैलेंडर का लिंक दिखेगा। कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो उनके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। साथ ही आसानी उम्मीदवार अपना शेड्यूल देख सकेंगे।

संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026

इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक): नोटिफिकेशन 17 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026

CBI (DSP) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 24 दिसंबर 2025, परीक्षा 28 फरवरी 2026

CISF एसी (EXE) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 3 दिसंबर 2025, परीक्षा 8 मार्च 2026

IES/ISS परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जून 2026

रीक्षा: नोटिफिकेशन 18 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जुलाई 2026

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026, परीक्षा 2 अगस्त 2026

इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य): परीक्षा 21 जून 2026

NDA/NA-II और CDS-II: नोटिफिकेशन 20 मई 2026, परीक्षा 13 सितंबर 2026

भारतीय वन सेवा (मुख्य): परीक्षा 22 नवंबर 2026

SO/स्टेनो एलडीसीई: नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026, परीक्षा 12 दिसंबर 2026 से