शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती.... फ्रेशर्स के लिए मौका, हर महीने बढ़िया सैलरी

डेस्क। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट सहित देशभर के हवाई अड्डों के लिए मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस केंद्रीय भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रायपुर सहित विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर की जाएगी।

 

अगर आप सिविल एविएशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए नई सरकारी भर्ती आ गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अलग-अलग फील्ड में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव की जरूरत है। इन पोस्ट पर 300 से ज्यादा पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए एएआई की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को एयरपोर्ट पर नौकरी लेनी है, वो इस रिक्रूटमेंट में शामिल हो सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के ये पद सिविल-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,फाइनेंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विस, ऑपरेशंस, कमर्शियल, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे डिपार्टमेंट के लिए निकाले हैं। कैंडिडेट्स को सेलेक्शन के बाद इन्ही डिपार्टमेंट में काम करना होगा। चुए हुए अभ्यर्थियों को बढ़िया मंथली सैलरी के साथ बेसिक पे, एचआरए, ग्रेच्यूटी जैसी सुविधाएं का लाभ भी मिलेगा।

 

भर्ती पोस्ट वाइज वैकेंसी 2026

पद का नाम वैकेंसी योग्यता
मैनेजर (इंजीनियर सिविल) 145 इंजीनियरिंग में बैचलर या सिविल टेक्नोलॉजी डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल) 16 इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/ इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (फाइनेंस) 34 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेश में मास्टर्स/ मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 05 इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या एमसीए के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस
मैनेजर (आर्किटेक्चर) 04 आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और आर्किटेक्चर काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो। 3 साल का इसी फील्ड में एक्सपीरियंस
मैनेजर (लॉ) 02 लॉ में प्रोफेशनल डिग्री, बार काउंसिल में रजिस्टर्ड और 3 साल का लॉ में अनुभव।
मैनेजर (फायर सर्विस) 14 इंजीनियरिंग/फायर इंजीनियरिंग टेक/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और 3 साल का अनुभव।
मैनेजर (ऑपरेशंस) 28  
मैनेजर (कमर्शियल) 09 रेगुलर ग्रेजुएट और एमबीए या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री+ 3 साल का एक्सपीरियंस।
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) 01 मैथिमेटिकल स्टेटिस्टिक्स/ऑपरेशन रिसर्च/स्टेटिक्स/अप्लायड स्टेटिस्टिक्स आदि के साथ 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क एक्सपीरियंस
मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन 02 मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/लिटरेचर में बैचलर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) 36 फाइनेंस में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ मैनेजमेट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/कोस्ट अकाउंटेंट/चार्टेड अकाउंटेंट या चार्टेड फाइनेंशियल एनाटिक्स की डिग्री। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) 06 लॉ की प्रोफेशल डिग्री के साथ अभ्यर्थी बार काउंसिल में रिजस्टर्ड होने के योग्य हों। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) 79 साइंस में ग्रेजुएट के साथ 2 साल की रेगुलर एमबीए। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कॉर्टोग्राफी) 08 सिविल टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री या साइंस में मास्टर्स, रिमोट सेंसिग में मास्टर्स आदि की डिग्री। (फ्रेशर)
कुल 389