इस सावन सोमवार बन रहा खास योग... भगवान भोले नाथ की कृपा पाने... बस इन चीजों का कर दें अर्पण
2023-07-22 07:22 PM
501
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023 को होगा। यह अधिकमास का पहला सावन सोमवार होगा। इस बार तीसरा सावन सोमवार बहुत खास है क्योंकि इस दिन शिव, सिद्ध और रवि योग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शिव योग में भोलेनाथ की पूजा करने से वह बेहद प्रसन्न होते हैं।
सावन सोमवार में भक्त व्रत कर शिव आराधना में लीन रहते हैं। वैसे तो पूरी श्रद्धा से शिव जी को एक लोटा जल चढ़ाना ही उनकी सच्ची पूजा है, लेकिन सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से समृद्धि में वृद्धि और ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है।
ठंडाई - भगवान शिव को ठंडाई अति प्रिय है। जब शिव जी ने समुद्र से निकला हलाहल विष पी लिया था तो उनकी पीड़ा शांत करने के लिए भोलेनाथ को ठंडी चीजें अर्पित की गई थी। तीसरे सावन सोमवार के दिन दूध, दही, ड्राईफ्रूट्स से बनी ठंडाई का भोग लगाएं। मान्यता है इससे आरोग्य का वरदान मिलता है।
हलवा - सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा में घी, मेवे और सूजी से बने हलवे का भोग लगाएं। हलवा शिव के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। भगवान शिव को लगने वाला हलवा का भोग वे सपरिवार ग्रहण करते हैं, जिससे घर में खुशहाली आती है।
खीर - सफेद मिठाई और इस रंग के हर मिष्ठान महादेव को प्रिय है। सावन सोमवार के दिन चावल की खीर का भोग लगाने से चंद्र दोष दूर होता है। शिव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलता है। चावल को देव अन्न माना गया है।
ऋतुफल - तीसरे सावन सोमवार पर महादेव को 5 प्रकार के ऋतुफल का भोग लगाएं। साथ ही इन्हें गरीबों में दान भी दें। मान्यता है ऐसा करने वालों पर संतान की उन्नति के रास्ते खुलते हैं। नौकरी-व्यापार में तरक्की होती है।