पुरूषोत्तम मास का आज पहला सावन सोमवार... क्या होगा आपके लिए खास... पढ़िए आज का राशिफल
2023-07-24 09:53 AM
524
मेष — आज नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम है। निसंतान दंपत्तियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनाएंगे।
वृष — आज नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।
मिथुन — आज नए दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की सम्भावना है। युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं।
कर्क — आज कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें। नकदी की समस्या दूर होने की संभावना है।
सिंह — आज व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हर समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। बच्चों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
कन्या — आज बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
तुला — आज स्वयं द्वारा बनाए हुए नियमों और सिद्धांतों की स्वतः अवहेलना न करें। काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों में घिरे रहेंगे। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक — आज कारोबार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
धनु — आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं।
मकर — आज शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिए। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं।
कुंभ — आज गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विरोधी उभर सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें।
मीन — आज साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे।