शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

गर्मियों में अगर आप भी खाते हैं अंडा... तो यह खबर आप एक बार जरुर पढ़े

रायपुर। अंडा खाने के शौकीन लोग गर्मियों के दिनों में भी अंडा खाने से परहेज नहीं करते। वहीं कई लोग गर्मी के दिनों में अंडा खाना बिल्कुल ही बंद कर देते है। इन लोगों को लगता है कि गर्मी के दिनों में अंडा शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। डाक्टरों का मानना  है कि गर्मियों में अंडा खाने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन बस आपको मात्रा का ध्यान रखना होगा।

अंडे में पाए जाने वाला प्रोटीन सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में शरीर के हिसाब से हर दिन 3 या 3 अंडे खा सकते हैं। अंडे को उबालकर या ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में शरीर के हिसाब से हर दिन 2 या 3 अंडे खा सकते हैं।

अंडे से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करती है। साथ ही इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ खतरनाक बीमारियों से दूर रखती है। अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं जो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करती है. साथ ही साथ यह इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ खतरनाक बीमारियों से दूर रखती है।