शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

सुधा मूर्ति के बताए अनुसार पाले अपना बच्चा...फिर जरूर बनेगा वह डॉक्टर और आईएएस

डेस्क | सुधा मुर्ति का अपना जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं है | उनकी प्रेरणादायक बातें बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है | सुधा मुर्ति की इन बातों से बच्चों में विश्वास और हिम्मत की कमी नहीं रहेंगी | 

इंजीनियर समाज सेविका और लेखिका सुधा मुर्ति (Sudha Murty) बच्चों के लिए कहानियां लिखती है | वे अपने मानवीय मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देने के लिए जानी जाती हैं | उन्होंने भारत में शिक्षा, गांवों के विकास और महिलाओं को आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिया है | उनका पूरा जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं है | उनकी प्रेरणादायक बातें (Motivational Quotes) बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है | अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों में आत्मविश्वास और हिम्मत की कमी कभी ना रहे तो उन्हें सुधा मुर्ति की ये बातें (Motivational Quotes of Sudha Murty) जरूर बताए | 

कभी अपने सपने न छोड़ें : सुधा मुर्ति कहती हैं जीवन में कभी भी अपने सपनों को छोड़ना नहीं चाहिए | भले ही उसे पूरा करना कितना भी मुश्किल क्यों न लगे | कड़ी मेहनत करते रहने से सपने पूरे होते हैं | बच्चे अगर यह बात समझ लें तो वे छोटी मोटी असफलताओं से घबराना छोड़ देंगे | 

हमेशा सीखते रहें : सुधा मुर्ति कहती हैं हमें अपने जीवन में हमेशा सीखते रहना चाहिए | दुनिया में हमेशा नई चीजें आती रहती हैं | आप टेक्नोलॉजी से जितना अप टू डेट रहेंगे आपको आगे बढ़ने में उतनी ही आसानी होगी | सीखने से ब्रेन को सजग रहने में मदद मिलती है | 

असफलता से घबराएं नहीं : सुधा मुर्ति के अनुसार असफसला से कभी घबराना नहीं चाहिए | अपनी असफलताओं से सबक लेकर फिर प्रयास करना चाहिए |  फेल होना सफल होने की राह का जरूरी हिस्सा है | बच्चे अगर अपनी असफलता से सीख ले लें तो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है | 

दूसरों को महत्व दें : सुधा मुर्ति कहती हैं केवल अपने बारे में सोचना नहीं चहिये | हम जिस समाज में रहते हैं इसलिए दूसरों की भावनाओं और जरूरतों की कद्र करना जरूरी है | अपने आप में सिमटा हुआ आदमी कभी बहुत आगे नहीं जा सकता है | बच्चों को बचपन से दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सीखाना चाहिए |