भारतीयों को जरूर घूमना चाहिए एक बार नेपाल....
डेस्क | अधिकतर भारतीय विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं। हालांकि विदेश में घूमने को लेकर उनमें कुछ झिझक रह सकती है। भारतीयों के लिए किसी दूसरे देश की यात्रा न कर पाने की कई वजह हो सकती हैं, जिसमें विदेशी भाषा का ज्ञान न होना, बजट से बाहर की ट्रिप होना और पासपोर्ट व वीजा के लिए मेहनत करना आदि शामिल है। फिर भी कई ऐसे देश हैं, जहां न तो आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है और न ही भाषा की परेशानी आती है | यात्रा भी उतने ही पैसों में की जा सकती है, जितनी भारत के ही किसी दूसरे राज्यों या शहर के सफर पर खर्च होता। ऐसे देशों की सूची में भारत का पड़ोसी देश नेपाल शामिल है। नेपाल भारत की उत्तररी सीमा पर स्थित देश है, जहां की संस्कृति भारत से शत प्रतिशत मिलती जुलती है। छुट्टियां मनाने के लिए परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ नेपाल जाना एक अलग ही अनुभव हो सकता है | नेपाल में अनेक धार्मिक स्थल भी हैं और प्राकृतिक नजारों वाली दार्शनिक जगहें भी बहुत है | नेपाल घूमने का अपेक्षाकृत कम ही आता है | लेकिन क्या आपको नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में पता है ? आइए जानते हैं नेपाल के पर्यटन स्थलों के बारे में ताकि जब आप नेपाल जाएं तो कोई भी खास दार्शनिक स्थल आपसे छूटे न पाए |

काठमांडू शहर के पास ही स्वयंभूनाथ मंदिर स्थित है। नेपाल टूर पर जाएं तो इस मंदिर के दर्शन अवश्य ही करें। यह काठमांडू का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिर है। यहां स्वयम्भू स्तूप बने हैं।

नेपाल के पोखरा में मनमोहक जगह आप को सभी तरफ मिल जायेगी। यहां देवी फाॅल स्थित है, इस झरने की धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। देवी फाॅल जाने का सबसे उपयुक्त समय मानसून है। हजारों पर्यटक देवी फाॅल के मनमोहक नजारों को देखने के लिए आते हैं।

पोखरा में कई अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल माजूद हैं। जलप्रपात के अलावा पोखरा में फेवा झील भी देखने जाया जा सकता हैं। नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील फेवा झील है, जहां पर्यटक नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं।