'शिव तांडव स्तोत्र' करते इस बच्चे को देख... आपका मन भी हो जाएगा गदगद... देखिए वीडियो
2023-07-13 07:15 PM
904
रावण रचित 'शिव तांडव स्तोत्र' का पाठ बड़े—बड़े लोगों के लिए कंठस्थ कर पाना संभव नहीं है, लोग देखकर भी सही उच्चारण के साथ इसका पाठ कर जाएं, तो बड़ी बात होती है। वहीं आज हम आपका परिचय ऐसे बच्चे से करा रहे हैं, जो पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ 'शिव तांडव स्तोत्र' करता नजर आ रहा है।
दरअसल, यह एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में एक बच्चे को 'शिव तांडव स्तोत्र' करते सुना और देखा जा सकता है। इस वीडियो में यह बच्चा फुल कॉन्फिडेंस के साथ शिव तांडव स्तोत्र करता नजर आ रहा है। वीडियो के शुरुआत में इस बच्चे को शिवांश कहकर पुकारा जाता है और उसे भोलेनाथ के लिए कुछ सुनाने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद बच्चा खुद शिव तांडव सुनाने की बात कहता है। इसके बाद वह बच्चा हाथ जोड़कर और आंख बंद कर शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने लगता है।