वहशीपन और दरिंदगी की शिकार 250 लड़कियां... अजमेर की सच्ची घटना पर... 21 जुलाई को रिलीज होगी 'अजमेर 92'... देखिए ट्रेलर
2023-07-19 06:39 PM
1068
दौर था साल 1992 का, अजमेर शहर और 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरे देश में हाहाकार मच गया था। इसी सच्ची घटना को पुष्पेंद्र सिंह 'अजमेर 92' (Ajmer 92) के रूप में पर्दे पर दर्शकों के बीच पेश करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, इसके बाद से ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
ट्रेलर की शुरुआत में होती एक माता-पिता से, जो एक जर्नलिस्ट के पास जाते हैं और उन्हें अपनी होने वाली बहू की फोटो दिखाते हुए कहते हैं कि पता करो कहीं इसका भी तो रेप नहीं हुआ। सवाल हैरान कर देता है, लेकिन 1992 अजमेर में यह सवाल बहुत आम हो चुका था। इस ट्रेलर के अनुसार, 1987 से 1992 तक अजमेर में 250 से भी ज्यादा स्कूल और कॉलेजों की लड़कियों के साथ गैंग रेप किए गए थे।
ट्रेलर दिखाया गया है कि शहर में बढ़ रही रेप और आत्महत्या की घटनाओं पर सबका ध्यान खींचने के लिए एक पत्रकार अखबार के फ्रंट पेज पर लड़कियों की आपत्तिजनक फोटोज छाप देता है। इसके बाद पूरे शहर में जैसे भूकंप आ जाता है। वहीं, प्रशासन इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन मामला बढ़ने के बाद आखिरकार आरोपियों को धर-धबोचा जाता है।
हर सीन और डायलॉग झकझोर देने वाला
ट्रेलर में दिखाया गया हर एक सीन और डायलॉग्स भीतर तक झकझोर देने वाले हैं। ट्रेलर में एक लड़की बताती दिख रही है कि पूरे शहर में उनकी न्यूड फोटो बांट दी गई है और जिसके भी हाथ वो फोटो लगती, वह सब उन्हें ब्लैकमेल कर उनके साथ रेप करते।
21 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
सच्ची घटना की कहानी 'अजमेर 92' को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म का निर्माण उमेश तिवारी ने किया है।