मनोरंजन

नहीं रहे दिग्गज एक्टर जयंत सावरकर,88 साल की उम्र में निधन

डेस्क. दिग्गज अभिनेता जयंत सावरकर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। जयंत की पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और इस वजह से उनका इलाज मुंबई के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। अब इस खबर को सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

जयंत का पिछले पंद्रह दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टर्स की बहुत कोशिश करने के बाद भी उन्हें बचाया न जा सकता।

जयंत मराठी और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक मराठी नाटक किए और कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। फैंस उनकी दमदार एक्टिंग को खूब पसंद करते थे। जयंत सावरकर 97वें अखिल भारतीय मराठी रंगमंच सम्मेलन के अध्यक्ष थे।

आपको बता दें जयंत सावरकर का जन्म 3 मई 1936 को महाराष्ट्र के गुहागर में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 20 साल की उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रवेश कर लिया था। उनके कई नाटक लोकप्रिय हुए हैं। वो 'अपराध मीच केला' (गोले मास्टर), 'अपुरनकंक,' 'अलीबाबा चालीस चोर,' 'अलादीन जादुचा दिवा,' 'आमही जगतो बेफाम,' 'एकच प्याला' कई नाटकों में अपने दमदार रोल की वजह से जाने जाते हैं।