इस शर्त के साथ शर्लिन चोपड़ा... राहुल गांधी से शादी के लिए है तैयार... सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार
2023-08-06 10:43 AM
1000
डेस्क। 19 जून 1970 को जन्में राहुल गांधी 53 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक वे अविवाहित हैं। ऐसे में उनकी शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। बीते कुछ समय से राहुल गांधी के राजनीतिक कैरियर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, उनकी सांसदी जा चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी दावेदारी को लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है।
इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से किसी ने पूछ दिया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेगी। इस पर शर्लिन एक शर्त के साथ राहुल से शादी करने को राजी हो गई है।
शर्लिन का कहना है कि राहुल गांधी एक अच्छे इंसान हैं, उसे राहुल से शादी करने से किसी तरह का परहेज नहीं है, बल्कि वह खुशी—खुशी इस बात के राजी है। हालांकि शर्लिन की एक शर्त है, जिसके मुताबिक वह चाहती है कि शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलेगी। राहुल से शादी के बाद उसे शर्लिन गांधी के नाम से नहीं, बल्कि शर्लिन चोपड़ा के तौर पर ही जाना जाएगा।
यह चर्चा जबरदस्त तरीके से चल रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इस मामले में राहुल गांधी की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्टे शर्लिन के इस राजीनामे के बाद उसे कई तरह के कमेंट्स जरुर मिल रहे हैं। किसी का कहना है कि 'तुम तो राजी हो, लेकिन वो कभी राजी नहीं होंगे'। किसी का कहना है कि तुसमे शादी करने से अच्छा वे अविवाहित ही रहना चाहेंगे।