फेमस अभिनेता की पत्नी का अचानक निधन... इसी महीने मनाने वाले थे शादी की 16वीं सालगिरह
2023-08-07 03:05 PM
1505
सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता विजय राघवेन्द्र की पत्नी स्पंदना का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। जिस वक्त स्पंदना को दिल का दौरा पड़ा, वह छुट्टियों के लिए बैंकॉक गई हुई थी।
बताया जा रहा है कि स्पंदना परिवार के साथ बैंकॉक गई हुई थी। उसी बीच अचानक सीने में तेज दर्द उठा। तत्काल उसे अस्पताल दाखिल किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और स्पंदना की सांसे थम चुकी थी।
स्पंदना की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 8 अगस्त को किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बैंकॉक से बैंगलुरु लाया जाएगा, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की सारी विधि की जाएगी।
विजय की शादी स्पंदना से 26 अगस्त 2007 को हुई थी। स्पंदन पुलिस कमिश्नर B. K. Shivaram की बेटी थीं। इनका एक बेटा है शौर्य। इस साल विजय-स्पंदन शादी की 16वीं सालगिरह सेलिब्रेट करते, लेकिन उससे पहले ही स्पंदन की मृत्यु हो गई।