सिने जगत को फिर बड़ा झटका... नहीं रहे 'बॉडीगार्ड' के निर्देशक... इंडस्ट्रीज में शोक की लहर
2023-08-09 12:55 PM
841
सिने जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को डायरेक्ट करने वाले 'बॉडीगार्ड' के निर्देशक सिद्दिकी इस्माइल का निधन हो गया है। 63 साल के सिद्दिकी बीते कई दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, इस बीच उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यूं तो सिद्दिकी इस्माइल मलयालम फिल्मों के निर्देशक थे, लेकिन हिन्दी फिल्म जगत में भी उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था, जिसमें सलमान खान अभिनित 'बॉडीगार्ड', अरबाज खान अभिनित बिग ब्रदर जैसी फिल्में शामिल हैं।
निमोनिया और लीवर की बीमारी
सामने आई जानकारी के मुताबिक सिद्दिकी पिछले कुछ दिनों से निमोनिया और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के अमृता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन (ECMO) के सपोर्ट पर रखा गया था। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' से की थी। उन्हें 'हरिहर नगर', 'गॉडफादर', 'काबुलीवाला', 'वियतनाम कॉलोनी' और 'हिटलर' जैसी मूवीज के लिए भी जाना जाता है। उनकी आखिरी फिल्म 'बिग ब्रदर' थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इस फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल और एक्टर अरबाज खान लीड रोल में थे।
खास थी सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड'
सिद्दीकी बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते थे. सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' उनके निर्देशन में बनी बेस्ट मूवीज में से एक रही. ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन इतने परफेक्ट तरीके से किया गया कि फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. 'बॉडीगार्ड' के तमिल वर्जन का निर्देशन भी सिद्दीकी ने ही किया था, जिसका नाम 'कवलन' था।