थियेटर्स में गदर 2 का चला हथौड़ा... ओएमजी 2 की पूरी नहीं हुई ओपनिंग की उम्मीद
2023-08-12 12:17 PM
493
शुक्रवार को एक साथ तीन बड़ी फिल्में थियेटर्स पर एक साथ रिलीज हुए हैं। इनमें दो हिन्दी फिल्म है और सिक्वल है। पहली फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' और दूसरी अक्षय कुमार अभिनित 'ओएमजी 2' है। यह दोनों ही मोस्ट अवेटेड फिल्में थीं, इसके अलावा एक फिल्म रजनीकांत की भी रिलीज हुई है, लेकिन वह गैर हिन्दी भाषी फिल्म है।
बात करें 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' की तो, इन सनी देओल की 'गदर 2' ने ओपनिंग पर ही गदर मचा दिया है। हालांकि 'ओएमजी 2' की ओपनिंग को भी बुरा नहीं कहा जा सकता, लेकिन 'गदर 2' के मुकाबले फीका ही माना जाएगा। इन फिल्मों के ओपनिंग डे की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सनी देओल का हथौड़ा चल गया है और 'गदर 2' ने पहले ही दिन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
'गदर 2' की ग्रांड ओपनिंग
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2' 11 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' की सीक्वल है। वहीं तारा और सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ जुटी। इसी के साथ 'गदर 2' ने ओपनिंग डे पर खूब नोट छापे। कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन कुल मिलाकर 60% से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि रात के शो में 86% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
'ओएमजी 2' की पूरी नहीं हुई उम्मीद
वहीं अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की बात करें तो ये भी सीक्वल फिल्म है। रिलीज से पहले 'ओएमजी 2' काफी विवादों में भी रही। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया और इसमें अक्षय कुमार के भगवान के किरदार को भी बदल दिया गया। फिल्म में अब वे शिवदूत के रूप में नजर आए हैं। वहीं कमाई की बात करें तो 'ओएमजी 2' को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिली है। फिल्म को सनी देओल की 'गदर 2' से क्लैश का भी सामना करना पड़ा है और इस वजह से इसके कलेक्शन पर भी असर पड़ा है। कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'ओएमजी 2' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। शुक्रवार को 'ओएमजी 2' पर कुल मिलाकर 37.53 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी।