'काचा बादाम' फेम अंजलि का... तेजी से वायरल हो रहा नया वीडियो... एक बार देखकर फैंस का भर नहीं रहा मन
2023-08-22 01:31 PM
950
मनोरंजन की दुनिया में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद अह्म हो गई है। आज अपने फैंस तक स्टार्स की पहुंच बहुत ही आसान हो गई है, तो फैंस के लिए भी अपने पसंदीदा स्टार्स को देखते रहना आसान काम है। पहले एक झलक के इंतजार में महीनों बीत जाते थे, लेकिन सोशल मीडिया ने इस इंतजार को जैसे समाप्त ही कर दिया है।
बहरहाल इस वक्त बात कर रहे हैं, अंजलि अरोड़ा की। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अंजलि अरोड़ा 'लॉकअप' शो की कंटेस्टेंट थी, जहां से उसने सोशल मीडिया में खुद को एक्टिव कर लिया। इसके बाद 'काचा बादाम' गाने से जो उसे पहचान मिली, वह लोगों के जेहन से नहीं उतर पा रही है।
'काचा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश ही नहीं विदेशों में भी अंजलि अरोड़ा ने अपनी पहचान बना ली है। इन दिनों अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। वो आए दिन अपने फैंस के बीच अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहती है। हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।