मनोरंजन

'देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे'... गीत गाकर फेमस हुए सिंगर का निधन... संगीत की दुनिया में शोक की लहर

भारतीय संगीत की दुनिया को मंगलवार सुबह एक और बड़ा झटका लगा है। खूबसूरत अंदाज में 'देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे' गीत गाकर मशहूर हुए गायक राजू पंजाबी ने महज 40 वर्ष में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से संगीत इंडस्ट्रीज में एकदम से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का निधन हो गया है। राजू पंजाबी पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी की वजह से उन्होंने 40 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का आज उनके पैतृक गांव रावतसर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बेहद बड़ी क्षति है। राजू पंजाबी और हरियाणावी कई हिट गाने गा चुके है। वह पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था।

हरियाणा के बड़े सिंगर के यूं चले जाने से उनके फैंस और परिवार काफी सदमे में हैं। हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने ‘देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे’ भी गाया था और पूरे देश में काफी फेमस हो गए थे। राजू पंजाबी को हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी खूब सुना जाता था। वो हरियाणा का जाना पहचाना चेहरा थे।