VIRAL VIDEO : मासूम बेटी के साथ पिता का यह डांस... सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल... देखने से ना चूकें
2023-09-03 10:58 AM
914
मानव जीवन में शास्वत सत्य है कि पिता के लिए बेटी और बेटी के लिए पिता का प्यार सबसे अनोखा होता है। यह जानते हुए भी कि बेटी पराया धन है, उसकी परवरिश में पिता अपनी सारी दौलत लुटाने के लिए हमेशा तैयार रहता है, तो बेटी ससुराल जाकर भी अपने पिता की हर यादों को जीवन भर सहेज कर रखती है, इसलिए बेटियों को 'पापा की परी' कहा जाता है।
पिता और बेटी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हीं सी मासूम बेटी और पिता एक शादी समारोह में शामिल हुए हैं। शादी का माहौल है, गीत—संगीत के बीच मस्ती का माहौल है, इसी बीच पिता और बेटी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को gavya_om नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था।
इस वीडियो में छोटी बच्ची और उसके पिता को कुछ कुछ होता है के गाने 'ये लड़का है दीवाना पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जो काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया गाना है।' इंटरनेट पर लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। क्योंकि यह वीडियो है ही इतना प्यारा।