मनोरंजन

शहनाज गिल की अस्पताल में भर्ती.... ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो

डेस्क। अपनी बातों से सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल हॉस्पिटल में भर्ती है। यह जानकर शहनाज के फैंस खासे परेशान हैं और वे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शहनाज बीती रात लाइव आईं और उन्हें हॉस्पिटल में देखकर फैंस चौंक गए। शहनाज ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है और इस कारण हॉस्पिटल आना पड़ा है। लाइव वीडियो के दौरान शहनाज से मिलने रिया कपूर भी आईं और उन्होंने भी शहनाज के फैंस से बातचीत की।

शहनाज गिल इन दिनों फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वे भूमि पेडनेकर के साथ खास किरदार में हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इससे पहले शहनाज ने इसी साल सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए डेब्यू किया था।

वीडियो में शहनाज गिल हॉस्पिटल के बेड पर वहीं के कपड़ों में लेटी नजर आ रही थीं। वीडियो में शहनाज कहती हैं- देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। मैंने सैंडविच खा लिया था, इंफेक्शन हुआ है। मुझे फूड इंफेक्शन। शहनाज गिल की वीडियो शेयर करके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।