दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली | दिल्ली की नई मुख्यमंत्री मिल गई है। शालीमार बाग सीट से विजयी हुईं, रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के बाद अब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है।

रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस भव्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। दिल्ली की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि लंबे समय बाद राजधानी में सत्ता परिवर्तन हो रहा है।
रेखा गुप्ता दिल्ली की जानी-मानी नेता हैं और शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। बीजेपी में एक मजबूत महिला चेहरा मानी जाने वाली, रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।