देश-विदेश

केरल में शुरु हुआ ‘उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र’... जानिए क्या है खास

नईदिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पुलिस प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरल पुलिस साइबर प्रभाग के ‘उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र’ (एसओसी) का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्रसेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने केरल पुलिस के लिए साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र ‘त्रिनेत्र’ का डिजाइन और विकास किया है।

सी-डॉट का ‘त्रिनेत्र’ समाधान एक एआई-संचालितस्वदेशीएकीकृत साइबर सुरक्षा मंच है जिसे उद्यमों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की साइबर सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। यह एंडपॉइंट्सनेटवर्क ट्रैफ़िक और उपयोगकर्ता व्यवहार की निगरानी करने के लिए एक व्यापक एसओसी की स्थापना की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही यह सक्रिय रूप से कमियों व विसंगतियों का पता लगाता है और साइबर खतरों को भी कम करता है।

उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी), पुलिस मुख्यालयशहर आयुक्तालयों और संबद्ध पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह चौबीसौं घन्टे साइबर खतरे की निगरानी​​कमियों की पहचान करने और मजबूत डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल केरल पुलिस के डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा मजबूती बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उद्घाटन समारोह में विधायक कडकमपल्ली सुरेंद्रन,  सी-डॉट के डॉ. कार्यकारी उपाध्यक्ष पंकज कुमार दलेलापार्षद श्रीदेवी ए.टेक्नोपार्क के सीईओ संजीव नायरजी. टेक सचिव श्रीकुमार वीसाइबर ऑपरेशन एसपी अंकित अशोकनडिप्टी एसपी अरुणकुमार एस और साइबर डोम इंस्पेक्टर कृष्णन पॉटी केजी उपस्थित थे।

सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने सी-डॉट के वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए केरल के माननीय मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन जी का आभार व्यक्त किया। डॉ. उपाध्याय ने यह भी आश्वासन दिया कि सी-डॉट स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के विकास और मापनीयता की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

 

----------