देश-विदेश

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू.... 31 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

नईदिल्ली। गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज, 15 मार्च 2025, से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप् की जाएंगी।

पद्म पुरस्कारअर्थात पद्म विभूषणपद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच् नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।वर्ष 1954 में स्थापितइन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष् कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कलासाहित्य एवं शिक्षाखेलचिकित्सासमाज सेवाविज्ञान एवं इंजीनियरीलोक कार्यसिविल सेवाव्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष् और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जातिव्यवसायपद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन् सरकारी सेवकजिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल हैपद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओंसमाज के कमजोर वर्गोंअनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियोंदिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।

नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिएजिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्दशामिल होना चाहिएजिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो।

इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.inपर उपलब् हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित संविधि (statutes) और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब् हैं।

 

----------