केंद्र सरकार कराएगी जाति जनगणना... कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा फैसला
नईदिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। कैबिनेट ने बुधवार को यह फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा है कि जातियों की गणना जनगणना में होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जातियों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया है।
जातिगत जनगणना क्या है?
दरअसल, जातिगत जनगणना का मतलब है जब देश में जनगणना की जाए तो इस दौरान लोगों से उनकी जाति भी पूछी जाए। सीधे शब्दों में कहें तो जाति के आधार पर लोगों की गणना करना ही जातीय जनगणना है। राज्य की बात करें तो बिहार में जातिगत जनगणना कराई गई है।