देश-विदेश

मेरठ स्टेशन का नया रूप : स्वतंत्रता संग्राम की झलक

नई दिल्ली| मेरठ, जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इतिहास रचा, अब अपने रेलवे स्टेशन पर उसी गौरवशाली विरासत को साकार करने जा रहा है।
 
राज्यसभा में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उन्होंने सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से व्यक्तिगत आग्रह किया था कि मेरठ के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर यह तय किया जाए कि स्टेशन के डिज़ाइन में स्वतंत्रता आंदोलन की झलक कैसे दी जा सकती है। मंत्री ने सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके पहल और नए डिज़ाइन के आधार पर काम शुरू हो चुका है।
 
यह प्रयास न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ देगा, बल्कि उन्हें उस ऐतिहासिक संघर्ष की याद भी दिलाएगा जिसने भारत की आज़ादी की नींव रखी थी। 
----------