एंकरिंग की दुनिया में मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बनी पलक श्रीवास्तव
2026-05-01 09:45 AM
34
आज के समय में एंकरिंग केवल एक पेशा नहीं है बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की एक सशक्त पहचान बन चुकी है. इसी क्रम में पलक श्रीवास्तव को अपने जुनून और मेहनत व लगन से नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली एक प्रेरणादायक नाम है. पलक श्रीवास्तव एक प्रोफेशनल एंकर है जिन्होंने अपनी एंकरिंग की यात्रा वर्ष 2019 में शुरू की. उनके जीवन का यह सफर आसान तो नहीं था लेकिन उनका मजबूत संकल्प उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा.
चुनौतियों को पार करके ऊँचाइयों पर पहुँचीं पलक
पलक श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके इस सफर में उनके परिवार और सहयोगियों का काफी योगदान रहा. परिवार जनों का साथ किसी भी व्यक्ति के विकास के लिए सबसे बड़ी ताकत होती है और पलक के जीवन में यह बात पूरी तरह सच साबित हुई. इनके पति प्रिंस श्रीवास्तव जो एक फिजियोथेरेपिस्ट है, विशेष रूप से उनके पति डॉ. प्रिंस श्रीवास्तव ने उनका समर्थन किया और उनके विश्वास को मजबूत बनाया. जीवन के हर एक मोड़ पर उनके पति द्वारा किया हुआ प्रोत्साहन पलक को आगे बढ़ने का मजबूत हौसला देता रहा.
शुरुआती दिनों में पलक श्रीवास्तव ने समझ लिया था कि इस क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए केवल आवाज कि नहीं बल्कि व्यक्तित्व, प्रस्तुति और कला का ज्ञान होना भी बहुत ही आवश्यक है. इसके साथ ही “कनेक्शन इवेंट बाय ईशा” और “एसआर प्रोडक्शंस” जैसे प्लेटफार्मों पर अपनी उपस्थिति देकर अपने हुनर को दिखाने का लगातार अवसर दिया. मंचो की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने न केवल अपने कौशल को निखारा बल्कि बड़े स्तर पर पहचान भी बनाई. बस यही कारण है कि आज पलक 1000 से 1500 से अधिक स्टेज पर शोज सफलतापूर्वक कर चुकी है. उनकी यह उपलब्धिक केवल संख्याओं तक ही नहीं बल्कि उनके अनुभव, मेहनत और अनुशासन के साथ मजबूत कनेक्शन का प्रमाण है.
सुरक्षा और संघर्ष के बीच भी नहीं रुक पाई पलक की एंकरिंग यात्रा
एंकरिंग की दुनिया जितनी आकर्षण दिखाई देती है उतनी ही चुनौतियों से भी भरी होती है. पलक ने भी अपने इस एंकरिंग के सफर में कई कठिनाइयों का सामना किया है जैसे- अधिक देर रात तक काम करना, रोजाना अलग-अलग स्थानों पर जाना, हर समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना और हर बार एक नई ऊर्जा के साथ मंच पर दर्शको के सामने आना. ये सभी चुनौतियां उनके लिए उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया. इसके अलावा प्रस्तुति और परिधान से संबंधित अपेक्षाएं भी इस क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण होती है जिन्हें निभाना लगभग आसान नहीं होता है. लेकिन पलक श्रीवास्तव ने कभी भी इन चुनौतियों को अपने जीवन बाधा बनने नहीं दिया बल्कि उन्होंने अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों को एक नए अनुभव और सीख के रूप में अपनाने का प्रयास किया.
आज उनका विश्वास पहले से अधिक मजबूत और प्रभावशाली हो चुका है. मंच पर उनकी उपस्थित, बोलने का अंदाज और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने आज उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है. पलक श्रीवास्तव ने आगे माता-पिता के बारे में बताते हुए कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद व विश्वास से ही आज मुझे इतनी बड़ी सफलता मिली है. मेरे माता-पिता मजबूत ढाल बनाकर मेरे साथ खड़े रहे और हर कठिन समय में मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते थे. आज जब मैं अपने जीवन की संघर्ष व सफलता की यात्रा को पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे गर्व होता है कि मैंने अपने सपनों को सच करने का हर संभव प्रयास किया।