एम्बुलेंस में पति का शव लेकर... घर लौट रही थी पत्नी... दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बेटियों के साथ मौत
2023-07-28 12:10 PM
548
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादस में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एंबुलेंस की तस्वीरें देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्नाव और बस्ती (Basti) में हुए सड़क हादसों पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
दरअसल, हॉस्पिटल से एम्बुलेंस में शव लेकर घर लौट रहे परिवार पर उन्नाव में रफ्तार का कहर टूट पड़ा है। उन्नाव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एम्बुलेंस और अज्ञात वाहन की आपस में टक्कर हुई। दोनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
एंबुलेंस में पति का शव लेकर पत्नी बैठी हुई थी। मां के साथ तीन बेटियां भी थीं, लेकिन इस सड़क हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुरवा सीओ और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस से शव को लेकर परिजन कानपुर से मौरावां जा रहे थे।