दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा पर रॉड से हमला... मौके पर ही तोड़ा दम... आरोपी फरार
2023-07-28 01:35 PM
377
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हत्या की वारदात के बाद से दहशत फैल गई है। मालवीय नगर में एक कॉलेज छात्रा के सिर पर लोहे की रॉड से पूरी ताकत के साथ वार किया गया। इससे बुरी तरह घायल छात्रा लहूलुहान होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी तड़पकर मौत हो गई।
मामले को लेकर जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक मामला शुक्रवार यानी आज दोपहर का ही है। खबरों के मुताबिक मामला दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर का है। इलाके के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी होते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंच गए हैं।