पर्यावरण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का गजब न्याय..... फैसला सुनकर आप भी हो जाएंगे अचंभित
डेस्क। न्यायाधिपति के फैसले को हमारे देश में बड़े ही सम्मान से देखा जाता है। और जब फैसले अपराध की मानसिकता बदलने और जनपरोपकार के लिए हो तो उसकी चर्चा सब करते है। जी... हां. देश की राजधानी दिल्ली में हाईकोर्ट ने दो पक्षों के बीच हुए विवाद और लड़ाई झड़गे पर अनोखा फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में 200 पौधों लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आदेश दिया। कोर्ट का मानना है कि पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा पर दोनों पक्षों के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा।
अदालत ने कहा कि दोनों पक्षों को पौधे लगाकर पांच साल तक उनकी देखभाल करनी है। अदालत ने इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत पर दर्ज सभी आपराधिक प्रकरणों को रद कर दिया। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने कहा, “हालांकि, मेरा मानना है कि (संबंधित) पक्षों को समाज में योगदान देने का निर्देश देकर उनकी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त किया जाना चाहिए।
इसलिए, दोनों मामलों में याचिकाकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में दो-दो सौ पेड़ लगाने का निर्देश दिया जाता है। जांच अधिकारी (आईओ) बागवानी विभाग से परामर्श के बाद जगह की पहचान करके याचिकाकर्ताओं को 15 दिन पहले सूचित करेंगे। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी पौधों की जियो-टैगिंग की संभावना भी तलाशेंगे। अदालत ने मामले में नवंबर में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है। FIR में शिकायतकर्ता ने कहा कि मामला 4 मार्च, 2017 का है।