'हर—हर शंभू' की गायिका के... भाई की चाकू से गोदकर हत्या... अज्ञात हमलावर फरार
2023-08-06 03:02 PM
364
मुजफ्फरनगर। 'हर—हर शंभू' गाकर देशभर में फेमस हुई लोक गायिका फरमानी नाज के घर अचानक मातम पसर गया है। दरअसल, बाइक सवार अज्ञात 3 बदमाशों ने उसके चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड के बाद से अज्ञात आरोपी फरार हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खुर्शीद के तौर पर की है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की है। शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बता दें कि 'हर हर शंभू' गाकर चर्चित हुई फरमानी नाज सोशल मीडिया में काफी फेमस है। यूट्यूब और ट्वीटर पर फरमानी के लाखों फैंस भी है। फरमानी के गाने को लेकर देवबंद उलेमाओं ने उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया था। इसके बाद भी फरमानी अपने गांने की कला को जारी रखी हुई है। +