हर घर तिरंगाः संस्कृति मंत्रालय की पहल..... तिरंगे के साथ सेल्फी यहां करे अपलोड
नईदिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। यह जानकारी नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन द्वारा आयोजित एक संवादवाता सम्मेलन में साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय तिरंगा बाइक रैली 11 अगस्त से मंडपम प्रगति मैदान, नई दिल्ली से आरंभ हुई जहां संसद के सदस्यों ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया। इसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली ने इंडिया गेट सर्किल तक अपना रास्ता बनाया और इंडिया गेट क्षेत्र के निकट एक सर्किल का चक्कर लगाते हुए कर्तव्य पथ को पार किया तथा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में जाकर यह रैली समाप्त हुई। अलग अलग आयु वर्ग से जुड़े हजारों लोगों ने अपनी बाइकों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए रैली में भाग लिया।
गोविंद मोहन ने कहा कि प्रतिदिन लाखों लोग तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर रहे हैं। तिरंगा की सेल्फी के साथ साथ, लोग मेरी माटी मेरा देश अभियान में भी भाग ले रहे हैं जहां महत्वपूर्ण स्थानों पर देश के वीरों की स्मृति में अनगिनत शिलाफलकम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के जरिये हर घर तिरंगा में भाग ले सकता है। इन ध्वजों की खरीद https: //www.epostoffice.gov.in / से 12 अगस्त 11.59 बजे रात तक की जा सकती है। तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए https://harghartiranga.com . पर जाएं। लोग https://merimaatimeradesh.gov.in पर मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाग ले सकते हैं।