सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर... 18 मरीजों की मौत... मचे हड़कंप के बीच जांच के आदेश
2023-08-13 05:14 PM
365
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के होम टाउन ठाणे जिले में 24 घंटे के भीतर 18 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। यह सभी मौतें ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के आदेश मंत्री गिरीश महाजन ने दिए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के होमटाउन ठाणे जिले में मौजूद कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 18 मरीजों की मौत हड़कंप मच गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कलवा के इस अस्पताल में राजनीतिक दल के नेताओं की कतार लग गई है। राजनेता अस्पताल प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।
पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड, दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने भी इस अस्पताल का दौरा किया। दो दिन पहले भी इसी अपस्ताल में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब 18 लोगों की मौत हो गई इनमें से 13 आईसीयू में थे।
मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पिछले चार दिनों में अस्पताल में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि इन मरीजों की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण हुई।