देश-विदेश

पत्नी से हुए विवाद के बाद... शख्स ने परिवार के तीन सदस्यों पर की गोलियों की बौछार... मौके पर तीनों की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को किसी गैर ने नहीं, बल्कि परिवार के ही एक सदस्य ने अंजाम दिया है। घटना बागचीनी इलाके से सामने आई है। यहां एक शख्स ने बीच सड़क अपनी ही पत्नी, साला और सलहज की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात में गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद महिला अपने भाई-भाभी के साथ मायके जा रही थी। इस दौरान गुस्साए पति ने तीनों पर दनादन फायरिंग कर दी। जिसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद रहवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल इस मामले में आरोपी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

----------