देश-विदेश

पीएम मोदी एकदिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे ग्रीस... नजर आया प्रवासी भारतीयों का उत्साह... कहा, हमें उन पर गर्व है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ग्रीस पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर प्रवासी भारतीयों का उत्साह देखते बन रहा है। पीएम मोदी के ठहरने की जहां पर व्यवस्था की गई है, वहां पर प्रवासी भारतीयों का हुजुम नजर आया और सभी में अपने देश के प्रधानमंत्री को देखने की ललक भी नजर आई। 

ग्रीस में निवासरत भारतीयों ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर अलग—अलग तरह की तैयारियां की है, जिसका वीडियो भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से सामने आया है। 
 
 
----------