देश-विदेश

'द बर्निंग ट्रेन कोच इन इंडिया'... 10 यात्रियों की जलकर मौत... 20 यात्री बुरी तरह झुलसे

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। शनिवार तड़के हुए हादसे में यूपी के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा झुलस गए हैं। प्राइवेट कोच में यूपी के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त कोच पुनालूर-मदुरे एक्सप्रेस से जुड़ा था। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ से भारत गौरव एक्सप्रेस से जुड़कर दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुआ था।
 
मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सभी यूपी के तीर्थयात्री थे। इस कोच को मदुरै में दो दिन तक रुकना था। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
 
 अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है। दूसरे कोच तक आग फैलने से बचा लिया गया।
 
----------