केवल चार लोग और... हर दिन बनते हैं 25 हजार समोसे... फिर भी पड़ जाता है कम
2023-09-03 11:16 AM
491
समोसा... भारत में विरले ही लोग होंगे, जिन्हें समोसा रास नहीं आता होगा, वरना 150 करोड़ की आबादी वाले भारत में 99 फीसदी लोगों को समोसा हर समय भाता है। मौसम चाहे जो हो, गर्मागर्म समोसा परोस दिया जाए, तो कोई इंकार नहीं कर पाता। हद तो यह है कि अधिकांश लोग दिन की शुरुआत भी समोसे से ही करते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे समोसे वाले के बारे में बता रहे हैं, जहां चार लोग मिलकर हर दिन 25 हजार समोसे बनाते हैं। गजब वाली बात यह है कि वह भी कम पड़ जाता है। यहां लोगों को लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर समोसे नसीब हो पाते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मशीन में 3-4 लोग की मदद से 25 हज़ार समोसे रोज बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस फैक्टरी में रोज 25 हज़ार समोसे तैयार किए जाते हैं।
वायरल वीडियो में समोसे को बनाने के लिए साफ—सफाई का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है, वहीं बनते ही ये समोसे इतनी जल्दी बिक जाते हैं, कि लोगों को इंतजार करना पड़ जाता है। बताया जा रहा है कि यहां जो समोसा बनता है, हमेशा एक जैसा स्वाद होता है और टेस्टी होने की वजह से यहां का समोसा लोगों की पहली पसंद भी है।