देश-विदेश

ग्रामीण विकास मंत्रालय का रिलायंस से करार.... स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा जिओ मार्ट

नईदिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडीने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएमके स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीके उत्पादों की बाजार तक पहुंच बढ़ाने में मदद करने के अपने प्रयासों के तहत रिलायंस रिटेल के जिओमार्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयूपर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि ग्रामीण एसएचजी कारीगरों को सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिवग्रामीण आजीविका चरणजीत सिंह ने कहा कि इस समझौते से एसएचजी को जिओमार्ट के ई-कॉमर्स फोल्ड पर विक्रेताओं के रूप में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस पहल से सरस संग्रह के तहत बड़े उपभोक्ता आधार तक एसएचजी उत्पादों को उपलब्ध कराने के एमओआरडी के प्रावधान को और बढ़ावा मिलेगा।

इस समझौते से एसएचजी को बड़ा बाजार मिलेगा और इसकी मौजूदगी में विस्तार होगा। इससे पूरे भारत में जिओमार्ट के ग्राहकों को अपने क्यूरेटेड उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा। एमओआरडी और जिओमार्ट के बीच इस साझेदारी से डीएवाई-एनआरएलएम से जुड़े सभी एसजीएच विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को ऑनलाइन बढ़ाने में लाभ और मार्गदर्शन मिलेगा।

सिंह ने यह भी कहा कि डीएवाई-एनआरएलएम और जिओमार्ट के बीच यह साझेदारी एसएचजी दीदियों की आय बढ़ाने की दिशा में मंत्रालय के प्रयासों को आगे बढ़ाएगी। यह मिशन नियमित आधार पर एसएचजी की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहा है और यह कदम इस दिशा में हमारी पहल को बढ़ाएगा।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने हितधारकों की सराहना करते हुए कहा कि मंत्रालय एसएचजी की आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और जिओमार्ट के साथ यह साझेदारी इस दिशा में मददगार साबित होगी।

 

----------