देश-विदेश

दिल्ली सरकार की बढ़ी मुश्किल.... अब इस मामले की जांच करेगी सीबीआई

डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने एक और मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एलजी ने दिल्ली सरकार द्वारा अस्पतालों के लिए खरीदी गई दवाइयों के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ये दवाइयां सरकारी और निजी परीक्षण प्रयोगशालाओं में परीक्षण के दौरान फेल पाई गई हैं।

एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा खरीदी गई अप्रामाणिक दवाओं को लेकर एलजी ने यह आदेश दिए हैं। एजेंसी की रिपोर्ट की मुताबिक लोगों की शिकायतों पर आप सरकार ने अस्पतालों के लिए बेतरतीब तरीसे से दवाओं की खरीद की थी। ये दवाएं सरकारी और निजी परीक्षण प्रयोगशालाओं में टेस्ट के दौरान मापदंडों को पूरा करने में विफल साबित हुई हैं।

बता दें से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरी बार समन जारी किया था। ईडी ने सीएम से इस मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था। इसके जवाब में दिल्ली के सीएम ने ईडी के समन को पहली बार की तरह गैर कानूनी करार दिया था।  

 

----------