देश-विदेश

किसान ड्रोन का अभ्‍युदय कृषि क्षेत्र में प्रभावी और कुशल तकनीक प्रदान करता है: प्रधानमंत्री

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देते हुए कहा है कि कैसे कृषि क्षेत्र में ड्रोन के अभ्‍युदय से किसानों की कमाई बढ़ी है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के एक लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

 

‘‘केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कैसे किसान ड्रोन तरल उर्वरकों के छिड़काव के लिए प्रभावी और कुशल तकनीक प्रदान करता है, जिससे किसानों की कमाई में वृद्धि होती है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।’’

 

बतादें कि दुनिया भर में खेती के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग बढ़ रहा हैताकि बेहतर उपज और उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी इजाफा हो सकेदेश में एग्री सेक्टर में आधुनिक मशीनों का उपयोग बढ़ानेखेती की लागत कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा के उद्देश्य से सरकार कृषि में ड्रोन ((Drone) के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सरकार किसानों को ड्रोन की खरीदी पर भारी सब्सिडी के साथ ही ट्रेनिंग भी दे रही है। इसी कड़ी में फर्टिलाइजर कंपनी इफको (IFFCO) कृषि ड्रोन खरीदकर ग्रामीण इलाकों के चुनिंदा उद्यमियों को सौंप रही है. इनका इस्तेमाल उर्वरक और रसायन छिड़कने के लिए किया जा रहा है।


----------