देश-विदेश

चुनाव आयोग 16 मार्च को लेगा प्रेसवार्ता.... लोकसभा चुनाव को लेकर लग सकती है आचार संहिता

डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों को चुनाव की तारीखों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार हैं। जहां एक ओर पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच खबर हैं शनिवार को 16 मार्च यानि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता हैं। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे प्रेसवार्ता लेगा।

मिली जानकारी के के अनुसार कल चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 3 बजे होगी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी किस प्रकार की जा रही हैं, इसकी जानकरी चुनाव आयोग द्वारा दिया जायेगा। और कल ही चुनाव की तारीख का ऐलान भी होने की पूरी सम्भावना हैं।

बात दें की लोकसभा चुनाव के लिए जहाँ पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है। वही सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. एक अहम् जानकरी दे दें की कल ही कल दोपहर 3 बजे आचार संहिता लागू हो सकती है।

 

----------