लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर तीन चरण में मतदान
डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। विज्ञान भवन नईदिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत अन्य निर्वाचन आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए कुल 3 चरणों में वोट डाले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव सिर्फ बस्तर संभाग में होगा। बस्तर में 19 अप्रैल को, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल को और सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में 7 मई को चुनाव होंगे।