लग्जरी बस में ले जा रहे थे गाय.... गो की तस्करी आशंका... सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
डेस्क। लोगों के सफर के लिए उपयोग की जाने वाले लग्जरी वाल्वो बस में गायों को भरकर बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बस का दरवाजा खुलने से एक गाय बाहर गिरी तो लोगों ने बस को रोककर उसकी तलाशी ली। बस में गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। हालांकि मामले में वाहन चालक ने गायों को ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद लोगों ने गाड़ी को छोड़ दिया, लेकिन लोगों द्वारा बनाया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पश्चिम बंगाल बर्धमान में लग्जरी वॉल्वो बस के अंदर बंधा मिला गायों का झुंड, लोगों ने बीच रास्ते रुकवाया तो हुआ खुलासा
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) March 16, 2024
ड्राइवर कह रहा है उसके पास कागज है, फिर इस तरह छुपाकर ले जाने की क्या ज़रूरत? अफ़सोस पुलिस भी इनका कुछ नहीं करती। pic.twitter.com/ZW4WwfJeU7
बतादें कि एक लग्जरी बस के अंदर गायों के झुंड को बांधकर कहीं ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बस का दरवाजा खुल गया और एक गाय बाहर आ गिरी। जैसे ही लोगों ने यह सब देखा तो उन्होंने बस को रुकवाया। लोग बस के अंदर घुसे तो पाया कि गायों का झुंड वहां बांधा हुआ है। वे यह सब देख हैरान रह गए। उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि क्या तुम पशु तस्करी कर रहे हो? तो उसने इससे इनकार करते हुए कहा कि उसके पास इसे लेकर सभी डॉक्यूमेंट्स हैं।
यह पूरा मामला पूर्व बर्धमान के मेमारी के जीटी रोड का है। यहां एक लग्जरी बस जैसे ही चकदिघी मोड़ के पास पहुंची, बस का दरवाजा खुला और एक गाय उससे बाहर आ गिरी। चलती बस को तुरंत लोगों ने रोका। उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि बस के अंदर गाय कहां से आई। ड्राइवर कोई जवाब नहीं दे पाया। तभी उन्हें गायों की आवाज आई। उन्होंने बस के अंदर देखने का सोचा। जैसे ही कुछ लोग बस के अंदर घुसे तो हैरान रह गए।
लोगों ने देखा कि, बस के अंदर एक भी सवारी नहीं थी. बल्कि, पूरी बस गायों से भरी हुई थी। लोगों के शक हुआ कि कहीं ये पशु तस्करी का मामला तो नहीं? इसलिए उन्होंने बस ड्राइवर राजू से इस संबंध में पूछा। ड्राइवर ने कहा कि वो कोई पशु तस्करी नहीं कर रहा। वह बिहार से आ रहा है। उसे इन गायों को पश्चिम बंगाल के पांडुआ में छो़ड़ना है। इसके लिए उसके पास सभी दस्तावेज भी हैं। बाद में लोगों ने उसे जाने दिया।