नशे में धुत कार चालक ने तीन वाहनों को लिया चपेट में... चार की हालत गंभीर
छिंदवाड़ा। एक शराबी वाहन वाहन ने छिंदवाड़ा के खजरी रोड ब्रिज पर तीन अन्य वाहन चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों वाहनों को चपेट में लेने के बाद कार चालक ब्रिज की दीवार से जा टकराया। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजरी रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास ब्रिज पर एमजी वाहन क्रमांक एमपी 28 जेड ए 0011के वाहन चालक बिकेश मदान ने नशे की हालत में ओवरब्रिज के ऊपर एक चौपहिया और कुछ दो पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए खुद भी अपना वाहन ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा दिया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है घटना के समय वाहन चालक बिकेश मदान नशे में इतना धुत था वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक बिकेश मदान हिरासत में और वाहन को जप्त किया।