70 लोगों की मौत....मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकी हमला
डेस्क | इस आतंकी हमले में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में 70 लोगों की मौत हुई है, जबकि 115 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। रूस के मॉस्को क्षेत्र के क्रास्नोगोसर्क स्थित क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।हमले के बाद से पुलिस व अन्य एजेंसियां घटनास्थल के पास मौजूद हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही रूसी सेना की विशेष बल की टीम भी क्रोकस सिटी हॉल पहुंच चुकी है और गोलीबारी लगातार जारी है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस ने ली है।
इस हमले के बाद मॉस्को के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घटनास्थल पर 50 से अधिक एंबुलेंस की टीमों को भेज दिया गया है। वहीं क्रोकस सिटी हॉल के बेसमेंट से अबतक 100 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। अमेरिकी दूतावास ने इस बाबत 7 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एक बयान प्रकाशित किया था। बयान में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि दूतावास उन रिपोर्ट्स पर नजर बनाए हुए है जो मॉस्को में संगीत समारोहों सहित बड़ी संभाओ में हमला करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी नागरिकों को अगले 48 घंटों तक बड़ी सभाओ में जाने से बचना चाहिए।